फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से मारा गया धीर सिंह, गांव वालों में आक्रोश

Tue, 05 Nov 2019 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस की दबिश के दौरान कोल्हू संचालक धीर सिंह की एलानिया हत्या के बाद से मानपुर गांव में तनाव बना हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब धीर सिंह का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने इंसाफ पाने के लिए शव आईजी ऑफिस ले जाने का एलान कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन और ग्रामीण माने और अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


कोल्हू संचालक धीर सिंह कश्यप की हत्या में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। धीर सिंह पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। इसको लेकर कई बार विपक्षी मुकेश से तनातनी बनी थी। धीर सिंह के परिजनों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की। 

लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके चलते दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ती गई। नौबत यहां तक आ गई कि रविवार को पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष ने धीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सामने हत्या होने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीण गुस्से में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद धीर सिंह का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। धीर सिंह की पत्नी नीशू, मां सुमित्रा, भाई वीर सिंह व तीनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता बुद्ध सिंह बेहोश हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। 

हत्या आरोपी रिंकू, अभिषेक, राजेश समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। शव को आईजी ऑफिस में ले जाने की बात कही तो पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने पीड़ित परिवार को समझाया। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। 

दोनों आरोपी जेल भेजे
इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश और उसके पिता विजय सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें