फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्त - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली की बढ़ी दरें कम किए जाने अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। यहां एसडीएम, सीओ, अधिशासी अभियंता हस्तिनापुर तथा एसडीओ ने सोमवार से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू के कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता मवाना के कार्यालय पर पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर कार्यालय पर हंगामा कर धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था बिजली चोरी और बकाया पर मुकदमे किसानों क खिलाफ दर्ज कराए हैं। उन्हें तुरंत वापस कराया जाए। विद्युत निगम द्वारा गांव और जंगल के लिए अलग-अलग लाइन करने जा रहा है। उसको नहीं करने दिया जाएगा। गांव में बस्ती के ऊपर से लाइन गुजर रही हैं उनको तुरंत हटाया जाए। उसका कोई भी एस्टीमेट पीड़ित जमा नहीं करेगा। जब तक बिजली दरों में कमी नहीं की जाएगी। किसान बिजली के बिल जमा नहीं करेंगे। हंगामे और धरने की सूचना पाकर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ संजीव देशवाल, अधिशासी अभियंता हस्तिनापुर प्रवीण कुमार, एसडीओ राजेश कुमार भाकियू कार्यकर्ताओं के मध्य पहुंचे तथा वार्ता की। एसडीएम ने इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों तथा भाकियू के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को बुलाकर समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। यहां नरेश चौधरी, इलम सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. टीटू, दीपक, मुकेश, उमेश, मानिश, गौरव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें