... शास्त्रीनगर में छप्पन भोग लगा, भजनों पर देर तक झूमते रहे भक्त
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
श्री श्याम परिवार ई-ब्लॉक शास्त्रीनगर की ओर से शुक्रवार को महाराणा प्रताप पार्क नंबर पांच में प्रथम विशाल श्री खाटू श्याम भजन संध्या एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. ब्रज भूषण ने किया। समाजसेवी शालिनी अग्रवाल ने खाटू श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित की। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।
शालिनी अग्रवाल ने कहा कि जीवन में हारे हुए भक्तों का सहारा खाटू श्याम बन जाते हैं। अक्षित विशिष्ट, अमित कुमार और गोपाल प्रजापति ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंच संचालन अमित कुमार गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि डा. ब्रज भूषण और सुमित मिश्रा रहे। जेपी पाल, मनोज खुराना, सुमित अग्रवाल, अनिल गेरा, प्रवीण कुमार अग्रवाल, एडवोकेट पराग सक्सैना, विवेक मित्तल, पंकज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, नरेश मल्होत्रा, हरि किशन गर्ग, सुष्मिता गुप्ता, सुमन लता, पूजा खुराना, समिता अग्रवाल, मेघना अग्रवाल, नीलम सक्सैना, साधना राजपूत, संजीव कुमार गुप्ता, नरेश चंद्र शर्मा और कृष्ण कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।