फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव के तहत आज से होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। बच्चा पार्क पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में 1857 के क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल को समर्पित जन्मोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। क्रांति नायक के प्रपोत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि धनसिंह कोतवाल का जन्म 27 नवंबर 1814 को हुआ था। इसी उपलक्ष्य में शोध संस्थान प्रत्येक वर्ष मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में 19 से 27 नवंबर तक यह आयोजन करता है।
इस संबंध में पत्रकारवार्ता में चपराना ने बताया कि 1857 से 1867 तक दस वर्षों में भारत माता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों, देशभक्तों एवं क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। महिला शोध समूह द्वारा गांवों, कस्बों, मोहल्लों एवं नगरों में महिला गीत, संगीत, भजन, कीर्तन, संगोष्ठी आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर शोधार्थी, इतिहासकार, प्रोफेसर, प्रशासनिक एवं गैर-प्रशासनिक अधिकारी, समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को मंडलीय दौड़ प्रतियोगिता हापुड़ के किसान डिग्री कॉलेज सिंभावली के मैदान पर होगी। 21 नवंबर को वहीं संगोष्ठी होगी। इसी तरह अन्य जिलों में कार्यक्रम होंगे। वार्ता में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरबजीत सिंह कपूर, पूर्व प्रोफेसर देवेश शर्मा, महिला संयोजिका, सुगम सिंह धामा, डॉक्टर अशोक कुमार चौधरी और विनय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें