फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने के प्रयास में मारा गया था धनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती डालने के प्रयास में मारा गया था धनपाल
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा में बुधवार रात डकैती डालने आए बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई थी। शनिवार को उसकी शनाख्त धनपाल उर्फ धर्मपाल पुत्र देशराज निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के सिंधावली गांव का है। फिरोज पुत्र सगीर की किराना की दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा बना है। बुधवार रात करीब एक बजे छह बदमाश वहां पहुंचे और दुकान में कुंबल करने लगे। आहट पाकर फिरोज ने शोर मचा दिया और ऊपर से ईंट फेंकने लगा। बदमाशों ने फिरोज और ग्रामीणों पर गोली चला दी। जिसमें एक गोली साथी बदमाश को लगी। इसके बाद बदमाश अपने घायल साथी को छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र राणा ने बताया कि शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी धनपाल पुत्र देशराज पॉलिथीन बीनने का काम करता था। जो सदर बाजार थाने से पूर्व में जेल जा चुका है। पूर्व में लिसाड़ीगेट में किराए पर रहा है। 14 फरवरी को मेरठ कचहरी में तारीख थी। परिजनों ने बताया कि घर से 11 फरवरी को आया था। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था। जिसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें