फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में शनिवार को मेरठ लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष युगांश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क पर गैस सिलिंडर और चूल्हा लेकर प्रदर्शन किया। युगांश राणा ने कहा गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई का बजट बिगड़ रहा है। जिसके कारण महिलाओं ने फिर से बिना गैस वाले चूल्हे पर खाना बनाने की तैयारी कर ली है। गौरव भाटी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार की बौखलाहट से केंद्र सरकार ने गैस सिलिंडर पर 144 रुपये बढ़ाकर गरीब जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। केंद्र सरकार को गैस की बढ़ी कीमत वापस लेनी चाहिए।
प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, आमिर रजा, अर्चित गुप्ता, सलीम अख्तर, शुभम भाटी, ताबिश खान, यामीन खरदौनी, हाशिम अंसारी, मोहम्मद इमरान, रोहताश, अंसार अहमद, मासूम असगर, आशाराम, मीनू सैफी, गोलू भाई, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, तेजपाल डाबका, रविंद्र सिंह, विमल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
मेरठ। केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कमल जाटव ने कहा कि जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के हकों की अनदेखी की जा रही है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से बेरोजगारी व महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में मांग की है कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग को उनका हक दिलाया जाए और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें