फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव यात्रा निकाली, क्रांतिवीरों को नमन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। 1857 के महान क्रांतिवीर धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव सप्ताह के तहत रविवार को जनयात्रा निकाली गई। कमिश्नरी चौराहे से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा में फूलों की वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान सभी ने क्रांतिकारियों को नमन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे। अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक प्राप्त सरबजीत सिंह कपूर ने की। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा अंबेडकर चौक, पूर्वी कचहरी रोड, ईव्ज चौराहा, खैरनगर होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। महापौर ने कहा कि एक करोड़ ज्ञात और अज्ञात क्रांतिकारियों को नमन की यह परंपरा सराहनीय है। इस दौरान प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा, पूर्व डीएसपी बले सिंह, डॉ. अशोक चौधरी, सत्येंद्र भड़ाना, ललित शर्मा, राजीव खटीक, देशपाल, संत कुमार सिंह, राजीव संजीव नागर सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें