उन्होंने कहा कि शामली के कैराना में जल्द ही पीएसी कैम्प का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा। शामली जनपद छोटा होने के बावजूद संवेदनशील होने के कारण इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।
यहां आतंकी मामला रहा हो या म्यांमार के लोगों के रहने का रहा हो, सभी मे पुलिस ने जिम्मेदारी से काम किया है। शासन ने इस बार पुलिस विभाग का बजट 18 हजार से बढ़ाकर 24 हजार किया है। इस बढ़े हुए बजट से पुलिस के आवास बनाये जायेंगे। शासन की प्राथमिकता के अनुसार नारी सशक्तिकरण पर पूरा जोर है।
प्रदेश की पुलिस ने अपने व्यवहार में भी परिवर्तन किया है। उनके द्वारा थर्ड पार्टी से कराए गए सत्यापन में यूपी पुलिस मैं अफसरों से लेकर कांस्टेबल तक 40 प्रतिशत कर्मचारियों के व्यवहार मी सुधार आया है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले सभी कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाएं गए हैं। प्रदेश में अपराध का सफाया कर व्यापारियों को एक सुरक्षित वातावरण दिया गया है।
उन्होंने कहा एक समय था जब शामली में अपराध हुआ करता था लेकिन आज पुलिस ने ऐसा माहौल बनाया है। व्यापारी अपना कारोबार भयमुक्त होकर कर रहे हैं। ऐसा कैराना ही नहीं पूरे प्रदेश में चल रहा है। व्यापारियों को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल दिया गया है। जुलाई माह मैं 24 लाख बेटियो को सशक्तिकरण के तहत ट्रेनिंग दी गई। 12 हजार बदमाश पकड़े गए। पुलिस मारने में विश्वास नहीं रखती पिछले वर्ष में 32 प्रतिशत डकैती लूट और दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है।
छात्राओं को सम्मानित करते डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
अपने संबाबोधन में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों की 200 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई। कुंभ और हाल ही में कांवड़ यात्रा पूर्ण कराना चुनौती भरा कार्य था लेकिन पुलिस ने इसे बखूबी सुरक्षा के माहौल में पूरा कराया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं।
इस अवसर पर मेरठ रेंज के एडीजी प्रशांत कुमार ,डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल , एसएसपी सहारनपुर दिनेश पी, मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव, सांसद प्रदीप चौधरी , शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल एमएलसी विरेंद्र सिंह , जिला अधिकारी शामली अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
संचालन एसपी शामली अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग व्यापारी उद्यमी महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान की भी धूम रही।
समारोह में कई वक्ताओं ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान से बेटियों को सशक्त करने में मदद मिल रही है। खुद एसपी अजय कुमार इन कार्यक्रमों में शामिल होकर बेटियों को टिप्स दे रहे हैं।
एसपी ने बताया कि उनके द्वारा करीब 32000 छात्राओं को स्कूलों में जाकर मोटिवेट किया जा चुका है। इसी अभियान के तहत झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी के सवालों का सटीक जवाब देने पर कॉलेज की 5 छात्राओं को भी डीजीपी ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र और 1000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। छात्राओं ने भी अमर उजाला अपराजिता अभियान की प्रशंसा की।