फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाली वध और अशोक वाटिका की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

सार

सरधना में श्रीरामा मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की जीवंत अभिव्यक्ति और अभिनय ने रामकथा को अविस्मरणीय बना दिया। श्रद्धालुओं ने प्रस्तुति की खूब सराहना की।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में विभिन्न प्रसंग होगा मंचन करते कलाका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालुओं ने रामभक्ति में डूबी प्रस्तुति को सराहा, कलाकारों की जीवंत अभिव्यक्ति ने लीला को बनाया अविस्मरणीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्रीरामा मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम चरित्र मंचन में शुक्रवार को ऐसी भक्ति और नाट्य प्रस्तुति देखने को मिली कि दर्शक भावविभोर हो उठे। बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, सीता की खोज, संपाती से संवाद, हनुमान द्वारा समुद्र लांघना, सुरसा और लंकिनी का वध और अशोक वाटिका तक की घटनाओं का जीवंत मंचन कर कलाकारों ने रामकथा को सजीव कर दिया।
मंच पर बाली वध का दृश्य आया दर्शकों ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों से समा बांध दिया। प्रमुख कलाकारों ने अपने संवादों, मुद्राओं और भावों से लीला में जान डाल दी। संजीव पंवार ने भगवान राम की भूमिका को गंभीरता और गरिमा से निभाया। रवि प्रजापति और आशीष त्यागी ने हनुमान और सुग्रीव के रूप में दमदार अभिनय कर तालियां बटोरीं। हनुमान अशोक वाटिका पहुंचते हैं और सीता माता को प्रभु श्रीराम का संदेश देते हैं। शनिवार को लीला स्थल पर लंका दहन, रामसेतु निर्माण और विभीषण शरणागति की कथा का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष वेदप्रकाश, पीयूष त्यागी, संजय, अनंत, मोहित, अभिषेक, प्रदीप बुद्धिराजा, हर्षिल मित्तल, विकास कंसल ने उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम कमेटी में शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, प्रदीप कुमार मित्तल, अजय त्यागी, पुलकित की सराहनीय भूमिका रही। मंच संचालन वीरेंद्र सैनी एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें