अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराते हुए। (मवाना)
मवाना। नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी पर महागौरी के स्वरूप मां दुर्गा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। नगर के मंदिरों में भी बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
बृहस्पतिवार को नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की। श्रद्धालुओं ने पाठ के बाद कन्याओं को भोजन कराया और उसके बाद भोजन ग्रहण कर व्रत खोला। पूजा-अर्चना के लिए नगर के चौड़ा कुआं स्थित मंदिर, सुभाष बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, पांडव चौक स्थित हनुमान मंदिर, मुबारिकपुर सड़क स्थित वैष्णो देवी मंदिर, झारखंडी शिव मंदिर, फलावदा सड़क स्थित श्री सरस्वती शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन में महिलाओं ने भजनों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया।