फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा मंदिर में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
दौराला- जाहरवीर गोगा की माढ़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। दौराला कस्बे में कई सालों से लगते आ रहे जाहरवीर गोगा मेले का रविवार को काला महादेव मंदिर पर आयोजन किया गया। एक दिवसीय मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की और श्रद्धालुओं ने माढ़ी पर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि बाबा जाहरवीर गोगा का यह मेला सबसे पहले ओमवीर के घेर के पास लगता था। जगह का स्थानांतरण कर दिया गया तो यह मेला ऊंचे नीचे नाम की जगह पर लगने लगा। इसके बाद चांदवीर अहलावत के मकान के पास लगाया गया। जगह कम होने के चलते 25 साल पहले मेले को काला महादेव मंदिर पर लगाया जाने लगा। रविवार को मेले में कस्बे व आसपास के लोग पहुंचे और खरीदारी की। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और झूलों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने माढ़ी पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान ओमवीर, देवेंद्र सिंह, विनोद लंबरदार, ओमपाल सिंह, धीरेंद्र, अनिल रस्तोगी, गुड्डू, अमरदीप, राजीव, महिपाल, शिव शर्मा, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

दौराला- जाहरवीर गोगा की माढ़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें