फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। शिवरात्रि पर जलाभिषेक से पहले सोमवार को कांवड़ियों के अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटने का सिलसिला जारी रहा। लावड़ और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िए कांवड़ लेकर गुजरे। शिवभक्तों की आवाजाही के चलते कस्बे का मुख्य बाजार दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में भाजपा नेता मोहन सैनी की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। कांवड़ियों को पटका पहनाकर और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों को जलपान कराया और पेयजल उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें