फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहरवीर मेला छडियान में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
चेयरमैन हिटलर त्यागी , अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा फीता काटते हुए। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के तत्वाधान में सात दिवसीय बाबा जाहरवीर मेला छडियान का रविवार को चेयरमैन हिटलर त्यागी अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, मेलाध्यक्ष हरी ओम त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व जाहरवीर माढ़ी पर प्रसाद चढ़ाकर किया। वहीं परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजन से भाईचारा कायम होता है। मेले में सभी समुदाय के लोग आते हैं और प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हैं। बाबा जाहरवीर स्वयं शक्ति हैं। इसलिए इन्हें श्रद्धा के साथ पूजते हैं। मेले में आए लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मेले में सर्कस, मौत का कुंआ, खेल तमाशे, झूले, व रंग बिरंगी लाइट शोभा बढ़ा रहे हैं। मेला अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद कमल सिंघल, शौकीन ठेकेदार, हेम कुमार, पराग सोनी, विकल नागर, कृष्ण चौधरी, लवली, कपिल लौहरे, डॉ. मुश्ताक, महेश त्यागी, विजय त्यागी, नवनीत त्यागी, संजीव त्यागी, राहुल त्यागी, प्रमोद त्यागी, विपिन त्यागी, मनीष त्यागी, पवन त्यागी, संदीप गौतम, इमरान तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें