फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चालीसा काल में श्रद्धालुओं ने किया उपवास, मांगी प्रभु से क्षमा

विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में चालीसा काल के अवसर पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में चालीसा काल के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता मरियम के दरबार में मत्था टेककर प्रभु यीशु से प्रार्थना की।

चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत ने कहा कि ईश्वर मनुष्य से अत्यधिक प्रेम करते हैं और वह उसे दंडित करने के लिए नहीं बल्कि अपनाकर उसका उद्धार करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में श्रद्धालु अपने पापों का त्याग कर उपवास, परहेज और प्रार्थना के माध्यम से पवित्र जीवन की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने बताया कि चालीसा काल कुल 40 दिनों का होता है, जिसमें छह सप्ताह का उपवास और चार दिन मनन-चिंतन के लिए निर्धारित हैं। यह समय प्रभु यीशु के दुख, मृत्यु और पुनरुत्थान की स्मृति को जीवंत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलेरियन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु के दुखों में सहभागी होना उनके क्रूस मार्ग पर चलने और कलवारी तक उनके अनुसरण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रद्धालु अपने दुखों को प्रभु के चरणों में अर्पित कर ईश्वरीय क्षमा और अनंत शांति का अनुभव करते हैं। प्रभु की कृपा मनुष्य के जीवन में एक कोमल प्रकाश की तरह है, जो उसे अपनी अच्छाइयों और कमजोरियों को पहचानने तथा आत्मिक सुधार के लिए प्रेरित करती है। चालीसा काल इसी आत्ममंथन और परिवर्तन का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें