बहसूमा। मां भगवती की शोभायात्रा को शुभारंभ करते हुए अतिथि फोटो संवाद
मुख्य यजमान बनने के लिए लगी 55,101 रुपये की बोली, जगह-जगह वितरित हुआ प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। मां भगवती के जयकारों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच रविवार को बहसूमा में महानवमी पर 52वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। श्री शिव दुर्गा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ रेशु एडवरटाइजिंग के संस्थापक सत्यप्रकाश रेशु ने किया। भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु मां के रथ के साथ नगर भ्रमण पर निकले। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य यजमान बनने के लिए कॉपीन बैरागी ने 55,101 रुपये की बोली लगाई। प्रदीप गर्ग ने 25,101 रुपये की बोली लगाकर मां के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। शोभायात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मंगल बाजार, मोहल्ला जुमेरात, चौखट्टा, मार्कपुरिया और छिप्पीवाला से गुजरी। कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद यात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के आयोजन में समिति अध्यक्ष रविंद्र नागर सहित लोकेश सिंघल, विपिन माहेश्वरी, अमरीश गोयल, राम अवतार शर्मा, अमित गोयल, वीरेंद्र नागर आदि ने सहयोग किया।