भगवान शिव की बरात में झांकी। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। श्री राम लीला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात का शुभारंभ समाजसेवी गुल्लू प्रधान ने भ्गवान शिव की पूजा अर्चना करके किया।
शिव बरात नगर के सुभाष चौक से आरंभ होती हुई बाजारों में घूमकर रामलीला मैदान पर संपंन हुई। शिव बरात में राम लक्ष्मण, विश्वामित्र, दशरथ, भरत शत्रुघ्न भगवान शिव आदि झााकियां आकर्षक का केंद्र रही। बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। रामलीला कमेटी के सचिव श्याम दत्त शर्मा, अध्यक्ष विकल गुर्जर, ओंकार शर्मा, विद्या भूषण,अमन त्यागी, महावीर गुप्ता, कपिल यादव, विष्णु अवतार रुहेला आदि मौजूद रहे।