फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीजी की रथयात्रा में भजनों पर झूमें श्रद्धालु

Thu, 12 Feb 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणम कॉलोनी में दिगंबर जैन मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर हुआ महामंडल विधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर वर्धमान महामंडल विधान हुआ। इस अवसर पर विशाल रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में भगवान महावीर के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
रथ पर श्रीजी को विराजमान करने का सौभाग्य सुनील जैन और सारथी का सौभाग्य संयम जैन को मिला। कुबेर इंद्र का सौभाग्य संजीव मित्तल और प्रवीन जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

यज्ञनायक का सौभाग्य अक्षय अग्रवाल को मिला। भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य कमलेश जैन, कल्पना जैन को मिला। रथ यात्रा के शुभारंभ पर मंदिर पूर्णयार्जक मनीषा जैन की टीम द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाले भाव नृत्य प्रस्तुत किए। पंडुकशिला पर 1008 कलशों द्वारा श्रीजी का अभिषेक किया। प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि मंच संचालन सीए ऋषभ जैन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

मंदिर पुण्यर्जक परिवार मुकुल जैन, मनीषा जैन, अमित जैन, विशाक जैन, प्रतीक जैन, अनमोल जैन, आयुष जैन, मुकेश जैन रहे। मंदिर कमेटी द्वारा उपस्थित जन समूह का स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें