फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी अहिल्याबाई ने दिया न्यायप्रिय शासन : राजेंद्र अग्रवाल

विज्ञापन
इकरार अहमद......चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में अखिल भार
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई एक न्यायप्रिय शासक थी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। अनेक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

पूण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं पाल महासभा मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर, विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, हरवीर पाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, राज्य मंत्री यशवीर सिंह रहे। कार्यक्रम संयोजक बोबी पाल रहे। लिसाड़ी निवासी शिक्षाविद स्वर्गीय डॉ. डीके पाल के पाल समाज के उत्थान में दिए योगदान के लिए उनकी पत्नी सहेंद्री पाल को पाल समाज रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने नूरनगर-लिसाड़ी मार्ग पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कृपाल सिंह पाल, सत्यप्रकाश पाल व दीपक पाल ने तथा संचालन रूपेश पाल ने किया। सुरेंद्र पाल ने जागू का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें