फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांगों में चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से समझ विकसित करें

विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केन्द्र माछरा पर आंगनबाडी कार्यकत्रियो की कार्यशाला का आयोजन किया जाता हुआ। स्त्रो
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रो की कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
शुभारंभ माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। बच्चों में चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से समझ विकसित करने की हम सब की जिम्मेदारी है। दिव्यांग बच्चों के लिए केवल सहानुभूति नहीं बल्कि समुचित सुविधा, समर्पण और जागरूकता की आवश्यकता है। आपकी जागरूकता ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष शिक्षक शिवकेश तिवारी, प्रमोद व प्रदेशीय प्रशिक्षक तशरीफ अली रिसोर्स पर्सन द्वारा अभिवृद्धि एवं विकास, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 तथा दिव्यांगता की शीघ्र पहचान करना व शारीरिक बाधाओं की स्क्रीनिंग के लिए चेक लिस्ट तैयार करना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रूबी, रमाराव, विशाखा, अंकिता त्यागी, रूबी, इकबाल अहमद, प्रेमचन्द, चारू शर्मा, चांद मोहम्मद, इमरान अहमद, अमरीश शर्मा, सोनू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें