फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवांश वर्मा के शानदार खेल से ऋषभ एकेडमी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए अंडर-7 आयु वर्ग के मुकाबले में देवांश वर्मा, आयुष यादव और नीरव के अच्छे खेल के दम पर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से आरिश ने 42 रन और कबीर जैन व आदित्य ने 40-40 रन की पारी खेली। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष यादव व नीरव ने चार-चार विकेट और सार्थक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 171 बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से बल्लेबाजी में देवांश वर्मा ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा वाशिका ने 43 रन, शिवांश और फाहद ने 38-38 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की ओर से सार्थक और प्रत्यक्ष ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें