फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 147 पशुओं को दिया उपचार

Sat, 31 Jan 2026 05:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - शिविर में पशु पालकों को जानकारी देते चिकित्सक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान और इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से सिरसली गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि खुरपका व मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक, आर्थिक रूप से अत्यधिक क्षति पहुंचाने वाला रोग है, जो पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता, कार्यक्षमता, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वह अपने पशुओं का वर्ष में दो बार अनिवार्य रूप से एफएमडी का टीकाकरण जरूर लगवाएं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह ने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए सघन टीकाकरण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षित टीम घर-घर जाकर पशुओं का निशुल्क टीकाकरण कर रही हैं। शिविर में डॉ. विकास सचान, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. अजीत कुमार सिंह ने लगभग 147 पशुओं की जांच की। साथ ही निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें