फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में नौ स्वर्ण पदक के साथ देव पब्लिक स्कूल विजेता

विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें बागपत का देव पब्लिक स्कूल 9 स्वर्ण पदक के साथ विजेता रहा। वहीं, दूसरे स्थान पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद तो डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, तीसरे दिन हुए मुकाबलों में अंडर-17 कंपाउंड वर्ग पुरुष में सॉशल बलूनी स्कूल देहरादून और महिला वर्ग में एमिटी गाजियाबाद ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंतिम दिन तक हुए मुकाबलों में देव पब्लिक स्कूल बागपत की टीम ने नौ स्वर्ण पदक जीते और पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद की टीम के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता। तीसरे स्थान पर डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश की टीम ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। चौथा स्थान सॉशल बलूनी स्कूल देहरादून की टीम ने प्राप्त किया। इस टीम के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीते।
पांचवें स्थान पर हैप्पी होम कोटद्वार स्कूल की टीम रही। टीम ने 3 स्वर्ण, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता। समापन के मौके पर उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष अरुण जिंदल, मेरठ संघ के सचिव अनुज शर्मा, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मिश्रा आदि ने सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विकास शास्त्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले तीसरे दिन की शुरूआत अंडर-17 कंपाउंड वर्ग से हुई। इसमें पुरुष वर्ग में सॉशल बलूनी स्कूल देहरादून के राजवीर चौहान ने 671 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के दार्श सिंघल ने 667 अंक के साथ दूसरा और ज्ञान भारती कोटद्वार के ऋषभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम इवेंट में डीएसबी इंटर नेशनल स्कूल ऋषिकेश के अभिनव, धैर्य और ओजस ने 1452 अंक के साथ पहला स्थान पाया।
मिक्स टीम में एमिटी इंटरनेशनल के सार्थक जैन, मोक्षदा ने 1112 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और डीएसबी ऋषिकेश के अभिनव और सांची ने 890 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 महिला कंपाउंड में मोक्षदा ने 664 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिला टीम इवेंट में इसी वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मोक्षदा, अविका और कनिष्का ने 1926 अंक के साथ पहला और एमिटी की ही मायरा, दिविशा और जाह्नवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 वर्ग के ये रहे परिणाम
अंडर 14 कंपाउंड पुरुष में पहला स्थान एल्पाइन स्कूल बागपत के अग्रिम ने पाया। दूसरे स्थान पर गॉडविन पब्लिक स्कूल बागपत के अभिनव व तीसरे पर देव पब्लिक स्कूल हरिद्वार के कबीर रहे। टीम इवेंट में देव सेंटनेरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरिद्वार की टीम रही। मिक्स में डीएसबी हरिद्वार के अर्नव और आराध्या ने पहला स्थान पाया। अंडर 14 महिला वर्ग में राली इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद की धारा ने 602 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 वर्ग कंपाउंड राउंड के ये रहे परिणाम
पुरुष वर्ग में तुलसी इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के पार्थ ने 649 अंक के साथ पहला, हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार के आभास ने 617 के साथ दूसरा और 480 अंक के साथ लक्षित ने तीसरा स्थान पाया। टीम इवेंट में हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार की टीम के आभाष, लक्षित, नवनीत ने 1239 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में रुड़की पब्लिक स्कूल की वैष्णवी ने 632 अंक के साथ पहला, स्वामी विवेकानंद सतवई मेरठ की तन्वी ने 589 अंक के साथ दूसरा और सॉशल बलूनी देहरादून की सुनिधी ने 455 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें