फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी-सीएचसी में सफाई व्यवस्था और डॉक्टरों की ड्यूटी करें निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। स्वास्थ्य कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए डीएम ने सीएचसी, पीएचसी में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और डॉक्टरों की डयूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई भी मरीज सरकारी अस्पताल पर आता है तो उसके प्रति अच्छा व्यवहार अपनाए और बिना कारण प्राइवेट अस्पताल में रेफर न किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में दी जा रही सुविधा एवं बेहतर उपचार में यदि कोई भी डॉक्टर लापरवाही करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। टीबी मरीजों की समीक्षा कर चेकअप बढ़ाया जाए। इस दाैरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें