फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप

विज्ञापन
मोहल्ला मुन्नालाल में घर में की गई फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल इकराम नगर निवासी नईम ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे घर में उसकी पत्नी व दो बेटियां थी। आधा दर्जन लोग जबरन घर में घुस आए और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगे। एक आरोपी ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से उसकी पत्नी गुलजार पर फायर किया, लेकिन लड़की द्वारा आरोपी के हाथ में काट लेने से गुलजार बाल-बाल बची। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने माहौल बिगड़ता देख फायरिंग करनी शुरु कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी फायर कर धमकी देते हुए कार में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है।

मोहल्ला मुन्नालाल में घर में की गई फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें