फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए परीक्षकों का ब्योरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में स्ववित्तपोषित कॉलेजों को दो दिन में जानकारी देनी होगी
विज्ञापन

- न्यूनतम तीन साल का शिक्षण अनुभव अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए सभी संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों से प्राचार्यों और शिक्षकों का विवरण मांगा है। कॉलेजों को दो कार्यदिवस के भीतर निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
कुलसचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार कला, विज्ञान, कृषि और वाणिज्य संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों को संस्थान में कार्यरत प्राचार्य और शिक्षकों के नाम, अनुमोदित विषय, अनुमोदन की तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, वाट्सएप नंबर और कुल शिक्षण अनुभव का ब्योरा देना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षक नियुक्ति के लिए शिक्षकों के पास न्यूनतम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, 10 रुपये के शपथ पत्र और विश्वविद्यालय की ओर से जारी अनुमोदन पत्र की प्रमाणित प्रति भी जमा करनी होगी। निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश सभी संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों और संस्थानों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें