लावड़ - अरशद मौलवी। बसपा में लावड़ नगर अध्यक्ष बनने वाली खबर के साथ। स्रोत : स्वयं
लावड़। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अरशद मौलवी को नगर अध्यक्ष लावड़ मनोनीत किया है। सरधना विधानसभा अध्यक्ष कर्मचंद ने अरशद मौलवी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की अपेक्षा जताई। नियुक्ति के बाद अरशद मौलवी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। नगर में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी।