फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने सीजीएचएस को 62 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड और सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने 62 रन से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसमें आशुतोष ने 34, विकास ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन, योगेंद्र और विकास कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जय ने 20, अभिषेक ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विकास ने दो, युवी ने तीन, विपुल ने दो और दिशांक ने दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें