फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छरोंडा में सरकारी भूमि पर बनाई गई बिल्डिंग निगम ने गिराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छरौंडा में सरकारी भूमि पर बनाई बिल्डिंग निगम ने गिराई
विज्ञापन

मेरठ। अच्छरौंडा में सरकारी भूमि पर प्लाटिंग कर बनाई गई बिल्डिंग मंगलवार को नगर निगम ने गिरा दी। इस दौरान निगम और तहसील की टीम को विरोध झेलना पड़ा। निगम ने चेतावनी दी कि यदि फिर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र के गांव अच्छरौंडा में खसरा संख्या 532 में 0.1780 हेक्टेयर व खसरा नं. 540 में 0.2660 हेक्टेयर नगर निगम प्रबंधन की सरकारी बंजर भूमि है। इस पर गजे सिंह व भंवर सिंह और अन्य लोगों ने पक्के निर्माण कर कब्जा कर लिया था। तीन माह पहले नगर निगम और तहसील की टीम ने भूमि की पैमाइश कर कब्जा करने वालों को स्वयं कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी कब्जा करने वालों ने भूमि खाली करने की बजाय दुकानें बनवा दीं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची। मंगलवार को नगर निगम के लेखपाल राजकुमार, तहसील लेखपाल पवन भारती, कर अधीक्षक केशव प्रसाद और प्रवर्तन दल टीम से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह पुलिस बल और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। कब्जा करने वालों ने टीम का विरोध किया। अंत में निगम टीम ने दुकानों पर जेसीबी चलवाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। टीम में प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, मुनेंद्र कुमार, अनिल भड़ाना, रूपेश तोमर, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें