फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लॉक कार्यालय में भरे निराश्रित गोवंश

विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में छुट्टा पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर पहुंचे भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता ने
विज्ञापन
- भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, नए साल से सरकारी कार्यालयों में निराश्रित पशु को भरने का ऐलान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर बाद निराश्रित गोवंश को पकड़ कर ब्लाॅक परिसर में बांधा। शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अभी भी सिस्टम ने शासन के आदेशों पर गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में नहीं पहुंचाया तो नए साल से सरकारी कार्यालयों में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरने का अभियान चलेगा।
भाकियू कार्यकर्ता ग्राम शेखुपरा पित्था से पकड़े 19 निराश्रित गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पशुओं को ब्लाॅक में पेड़ों से बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर निजात दिलाने की मांग की। भाकियू जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा कि निराश्रित पशु किसानों की खून पसीने से तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हिंसक हो चुके छुट्टा पशु किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। ग्रामीण 19 पशुओं को पकड़कर कई दिन से उन्हें गांव में चारा खिला रहे हैं। बीडीओ को कई बार अवगत कराया। पर सुनवाई नहीं हुई। कहा कि कई अन्य गांवों में भी गोवंश पशुओं को अपने यहां ऐसे ही पकड़ कर बांध रखा है। उन्हें भी ब्लाॅक में लाकर बांधा जाएगा।
विज्ञापन

संगठन पिछले कई दिन से बीडीओ को निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग कर रहा है। लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। चेताया कि प्रशासन निराश्रित पशुओं का कोई स्थायी समाधान नहीं करता है तो नए साल से कार्यकर्ता खुद पशुओं को पकड़ कर सरकारी कार्यालयों में भरने के लिए अभियान चलाएंगे।
प्रदर्शनकारियों में ब्लाॅक अध्यक्ष अजय राजपूत, सुनील प्रधान, अरविंद राजपूत, सुरेश सिंह, भानू प्रकाश, दिनेश कुमार, गौरव, धनवीर सिंह, राजीव शर्मा, संजय, प्रतीत, दिनेश प्रधान, बलवंत सिंह, कपिल, कुशलपाल आदि रहे।
विज्ञापन

- ग्राम सचिव पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद सिंह ने कहना है कि इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव मोहित कुमार के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके द्वारा सचिव को निर्देशित कर दिया था कि वह गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्या को सुनें और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए गोवंश को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर गोशाला में आश्रय दें। उनके द्वारा आदेशों का उल्लंघन किया गया है। सचिव को नोटिस जारी करने के साथ सीडीओ को कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

ब्लॉक परिसर में छुट्टा पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर पहुंचे भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता ने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें