- जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का कराया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से रविवार को वेदव्यासपुरी स्थित भगत सिंह एकेडमी में जिला क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ठंड में भी युवाओं का जोश देखने वाला रहा। अंडर-16 से लेकर सीनियर वर्ग तक में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में रूबी तो पुरुष वर्ग में आसिफ ने बाजी मारी। अन्य वर्गों में भी खिलाड़ियों ने भी जमकर दौड़ लगाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने किया। इस मौके पर अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन चार जनवरी से झांसी में होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस मौके पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, तकनीकी टीम से हिमांशु, अनिकेत, रूपा, मानसी, प्रगति आदि रहे।
ये हैं प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-16 बालक वर्ग 2 किमी.
प्रथम अभी - 8 मिनट 12.43 सेकेंड
द्वितीय प्रशांत कुमार- 8 मिनट 42.68 सेकेंड
तृतीय अनव दुबे- 9 मिनट 00.94 सेकेंड
अंडर-18 बालक वर्ग 6 किमी.
प्रथम क्रश सिद्धार्थ-19 मिनट 51.4 1 सेकेंड
द्वितीय वासुदेव- 20 मिनट 26.53 सेकेंड
तृतीय शिवा- 21 मिनट 45.42 सेकेंड
अंडर 20 बालक वर्ग 8 किमी.
प्रथम दीपांशु- 23 मिनट 41.20 सेेकेंड
द्वितीय अभिषेक- 23 मिनट 43.73 सेकेंंड
तृतीय अभिषेक- 24 मिनट 42.28 सेकेंड
पुरुष वर्ग 10 किमी.
प्रथम मोहम्मद आसिफ- 34 मिनट 49.71 सेकेंड
द्वितीय सौरव 34 मिनट 50.15 सेकेंड
तृतीय निशांत 36 मिनट 21.42 सेकेंड
.............
अंडर 16 बालिका वर्ग 2 किमी
प्रथम कीर्ति-9 मिनट 53.12 सेकेंड
द्वितीय खुशी- 10 मिनट 1.24 सेकेंड
तृतीय आराध्या- 11 मिनट 12.26 सेकेंड
अंडर 18 बालिका वर्ग 4 किमी
प्रथम आयुषी- 20 मिनट 45.86 सेकेंड
द्वितीय गुंजन- 22 मिनट 36.20 सेकेंड
तृतीय ज्योति- 23 मिनट 12.21 सेकेंड
महिला वर्ग 10 किमी
प्रथम रूबी- 44 मिनट 23.35 सेकेंड
द्वितीय गुलक्षमा प्रवीण- 52 मिनट 33.37 सेकेंड
तृतीय लवली- 54 मिनट 12.24 सेकेंड