फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए सबसे बेहतर टैक्स व्यवस्था जीएसटी  

Mon, 02 Jul 2018 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : meerut
विज्ञापन
 जीएसटी की पहली वर्षगांठ पर जीएसटी विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह जहां मिनी मैराथन का आयोजन हुआ तो उसके बाद गोष्ठी आयोजित हुई। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पांडे नगर स्थित जीएसटी मुख्यालय परिसर से हुआ। मुख्य अतिथि जीएसटी आयुक्त पीके गोयल ने कहा कि देश के लिए जीएसटी सबसे बेहतर टैक्स व्यवस्था है। मिनी मैराथन का शुभारंभ संयुक्त आयुक्त रोशन लाल ने किया। मैराथन विश्वविद्यालय गेट से शुरू होकर जेल चुंगी से होते हुए वापस विवि गेट पर समाप्त हुई। इसके बाद जीएसटी आयुक्त पीके गोयल ने जीएसटी दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में जीएसटी पर निबंध प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। शाम को गोष्ठी का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। मुख्य अतिथि जीएसटी जोन मेरठ के मुख्य आयुक्त एसएच हसन और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति एनके तनेजा ने विचार रखे। दोनों ने कहा कि जीएसटी देश के लिए सबसे बेहतर टैक्स व्यवस्था के रूप में सामने आया है। इसे लेकर व्यापारियों को शुरूआत में जरूर दिक्कतें हुई, लेकिन धीरे धीरे वह इसकी उपयोगिता को समझते हुए इसे सराह रहे हैं। वहीं मुख्य आयुक्त ने जीएसटी विभाग के उन अधिकारियों को जिन्होंने बेहतर काम किया, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन शाहिद सिद्दीकी ने किया। अपर आयुक्त राकेश गुप्ता, संयुक्त आयुक्त रोशन लाल, उपायुक्त शशांक यादव आदि ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें