फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया

विज्ञापन
दौराला-दौराला में कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
दौराला। आर्य समाज के परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचिका आराधिका ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर झांकी निकाली।
विज्ञापन

कथा वाचिका ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि कृष्ण भगवान के जन्म की जानकारी मिलने पर गोपियां व नंद गांव के लोग कृष्ण भगवान को देखने पहुंचे। जैसे-जैसे भगवान कृष्ण बड़े हुए उनकी शैतानियां बढ़ने लगी। गोपियाें ने यशोदा मैया से शिकायत करते हुए कहा कि कान्हा मिट्टी खा रहा है, जिस पर माता यशोदा ने कान्हा को मुंह खोलने के लिए कहा तो कान्हा ने मुंह खोलकर माता को अपने मुंह में ब्रह्मांड का दर्शन करा दिया। यह देख यशोदा बेहोश हो गई। कथा वाचिका ने माखन चोरी आदि लीलाओं की कथा भी सुनाई। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, सोनू, नरेंद्र शर्मा, जतिन गुप्ता, संदीप, सोहनवीर, जितेंद्र, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें