प्रशिक्षु सीओ वंदना शर्मा ने गत 20 फरवरी को नकुड़ कोतवाली का चार्ज लिया और अपने काम करने के तरीके से जल्द ही जनता के बीच पहचान बना ली। उन्होंने कई बार नकुड़ क्षेत्र में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब पकड़कर शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। वहीं हरियाणा से आ रहे रेत व बजरी के कई ट्रक व ट्रेक्टर ट्रॉलियों को सीज किया है। सीओ वंदना शर्मा का कहना है कि उनका काम करने का तरीका दूसरों से अलग है। उनकी खास बात यह है कि दिन हो या रात कभी भी गश्त पर निकल जाती है।
महिला सीओ फिल्मी स्टाइल में थाने पहुंचीं
सीओ वंदना शर्मा
प्रदेश में योगी सरकार आते ही सभी अधिकारी सख्त हो गए हैं। जिस तरह योगी एक्शन में काम करते दिख रहे हैं। ठीक उसी तरह एक सीओ ने थाने पहुंच कर पुलिसवालों की अच्छे से क्लास ली। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि महिला सीओ ने फिल्मी स्टाइल में पुलिसवालों की क्लास लगाई। जब डिप्टी एसपी नकुड़ वंदना शर्मा सादी वर्दी में इंजीनियरिंग की छात्रा बनकर मंसूरपुर थाने पहुंचीं। तो उन्होंने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए कहा कि रोडवेज बस में उसका लैपटॉप चोरी हो गया। मुंशी ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करते हुए सीओ को घटनास्थल खतौली का बताकर टरका दिया। बाद में असलियत पता चलने पर इंस्पेक्टर ने सीओ से माफी मांगी और रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंजीनियरिंग की छात्रा बनकर थाने पहुंची सीओ
डिप्टी एसपी ने चलाया अभियान
सहारनपुर जिले की नकुड़ डिप्टी एसपी वंदना शर्मा शुक्रवार दोपहर तीन बजे मंसूरपुर थाने पहुंचीं। थाने में उस वक्त मौजूद एक दरोगा और वायरलेस सेट पर बैठे मुंशी से युवती ने कहा कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस से सहारनपुर जा रही थीं। बस में सफर करते समय उसे नींद आ गई। उसकी सीट पर बराबर में बैठा युवक उसका बैग चोरी कर ले गया। मंसूरपुर में बस रुकने पर उसकी आंख खुली तो देखा कि उसका बैग गायब था। बैग में उसका लैपटॉप, जरूरी कागजात और मोबाइल थे। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। इस पर मुंशी ने कहा कि घटनास्थल चीतल ग्रांड खतौली क्षेत्र में लगता है।
मुंशी बोला- खतौली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराइए
थाने पहुंचीं डिप्टी एसपी
खतौली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराइए। ड्यूटी पर मौजूद दरोगा ने युवती को गाड़ी से खतौली भिजवाने की बात भी कही। दौरे पर निकले इंस्पेक्टर सुभाष सिंह से भी फोन पर छात्रा ने बात की तो उन्होंने कहा कि वह तहरीर लिखकर दे जाए। इस पर छात्रा तहरीर लिखकर मुंशी को देकर चली गई। बाद में वही छात्रा अपने स्टाफ के साथ जीप से थाने पहुंची। इस बार छात्रा को डिप्टी एसपी की वर्दी में देख थाने में हड़कंप मच गया।
डीआईजी ने पुलिसवालों की कार्यप्रणाली देखने के लिए सीओ को भेजा
शराब की पेटी पकड़ी
डिप्टी एसपी ने इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को बताया कि वह टेस्टिंग रिपोर्ट लेने आई थीं। थाने में दरोगा और मुंशी का व्यवहार ठीक नहीं रहा है। बाद में सीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने रिपोर्ट को गोपनीय बताया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि दरोगा-मुंशी के व्यवहार के लिए उन्होंने डिप्टी एसपी से माफी मांग ली है। घटना को चोरी में दर्ज कर लिया गया है। डिप्टी एसपी नकुड़ वंदना शर्मा को डीआईजी ने पुलिसवालों की कार्यप्रणाली देखने के लिए भेजा था। इसके बाद सीओ वंदना शर्मा ने यह तरीका अपनाया।