फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले- लोकेंद्र चौहान के कामों को पूरा करेगी प्रदेश सरकार

Sun, 04 Mar 2018 08:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि विधायक लोकेंद्र चौहान के कामों को भाजपा संगठन व सरकार पूरा करेगी। लोकेंद्र चौहान को भूले भी भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने लिए नहीं जनता व क्षेत्र के लिए काम करने के लिए हर समय आतुर रहते थे। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह हेलीकाप्टर से एक साथ लोकेंद्र चौहान के शोकसभा में आलमपुरी गांव पहुंचे। हैलीपैड से सीधे वह लोकेंद्र चौहान के आवास गए। उन्होंने वहां लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद घर के अंदर जाकर तीनों ने परिजनों से बात की। परिजनों के साथ वे काफी देर तक बैठे रहे। परिजनों से लोकेंद्र चौहान की याद साझा की। इसके बाद तीनों नेता लोकेंद्र चौहान के घर के पास आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए। 

उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि हादसे से चार-पांच दिन पूर्व विधायक लोकेंद्र चौहान उनके पास आए और गांव के एक कार्यक्रम में मार्च में आने का उन्हें न्योता दिया। उपमुख्यमंत्री ने विधायक से कहा कि सदन की कार्रवाई चल रही है, इसलिए जाना संभव नहीं है। उन्हें क्या मालूम था कि कुछ दिन बाद विधायक लोकेंद्र चौहान उनसे सदा के लिए बिछड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकेंद्र चौहान अपने लिए कुछ काम नहीं किया। जनता के सेवक बनकर काम करने की उनकी विशेषता थी। वे पूर्वाभास के धनी थे। हर काम में रुचि लेते थे। इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए बेहद आतुर थे। पहले से ही कहते आ रहे थे कि समिट में कोई बड़ा उद्योग पश्चिम में जरूर लगे, ताकि युवाओं को रोजगार मिले। इसलिए वह समिट में शामिल होने के लिए रात में ही कार से लखनऊ के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पढ़ें : लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ, परिवार को दी सांत्वना

डिप्टी सीएम के साथ अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
वह जनता के लिए काम करते रहे। संघ के स्वयंसेवक व निष्ठावान जन प्रतिनिधि के रूप में काम किया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। ग्राम्य विकास मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने लोकेंद्र चौहान के साथ एक भाई की तरह काम किया। लोकेंद्र चौहान जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के नेता थे। वह अकेले ऐसे नेता थे जो रात और दिन काम करते थे। सदैव उन्होंने आगे बढ़कर काम किया। उन्होंने कहा कि जब लोकेंद्र चौहान पहली बार विधायक बने तो विधानसभा में कोई बात उठाने का मामला आता था तो वह सुरेश राणा और सब मिलकर अलग से रणनीति बनाते थे। लोकेंद्र चौहान सबसे पहले कोई भी बात हो उसे उठाने के लिए आगे आते थे। पार्टी के लिए सबसे पहले आगे रहते थे।

इस मौके पर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि लोकेंद्र चौहान के भाई सीपी सिंह के आवास पर बिजनौर में बैठकर पार्टी की रणनीति बनाई जाती है। दोनों भाई साथ बैठते थे तो ऐसे लगता था एक और एक ग्यारह हैं। अब अकेले सीपी सिंह रह गए हैं। वह सब उनके साथ हैं। लोकेंद्र चौहान ने पार्टी के लिए बहुत काम किए। वे पार्टी के निष्ठावान नेता थे। नगीना सांसद डा.यशवंत सिंह ने भी विधायक लोकेंद्र चौहान के साथ बिताईं गईं बातें याद कीं। कहा कि पार्टी के लिए ऐसा समर्पित नेता नहीं देखा। वे सदा पार्टी के लिए दौड़ते रहे। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि लोकेंद्र चौहान ऐसे नेता थे कि जो मुझसे भी ज्यादा संगठन के लिए काम करते थे। उनमें संगठन के लिए काम करने का जुनून था। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री स्वाति सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, गजेंद्र चौहान, क्षेत्रीय प्रभारी अश्वनी त्यागी, एमएलसी जयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक कमलेश सैनी, लोकेंद्र चौहान के पिता महेशचंद, भाई चंद्रपाल सिंह व सीपी सिंह समेत तमाम नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कई नेताओं की नम हुईं आंखें

डिप्टी सीएम के साथ अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
ग्राम्य विकास मंत्री डा.महेंद्र सिंह लोकेंद्र चौहान को याद करके कई बार फूट फूटकर रोए। उनकी आंखों से आंसू टपक रहे थे। उन्होंने कई बार रूमाल निकालकर अपने आंसू पोंछे। उनके रूंधे गले से आवाज भी नहीं निकल रही थी। उनके आंसू देखकर सभा में मौजूद कई लोग भी भावुक हो गए। 

तेजस्व में लोकेंद्र की झलक : डा.दिनेश शर्मा 
उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि लोकेंद्र चौहान के बड़े बेटे तेजस्व में लोकेंद्र चौहान जैसा ही तेज दिखाई दे रहा है। वह ही परिवार के लिए अब लोकेंद्र है। वह लोकेंद्र चौहान के पिता व परिजनों से कहेंगे कि वह तेजस्व में ही लोकेंद्र चौहान को देखें। आज जब वह तेजस्व से मिले तो उन्हें बेटे में लोकेंद्र चौहान की झलक दिखाई दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें