भूमाफिया के कब्जे से एक-एक इंच जमीन खाली कराई जाएगी। लेकिन गरीब व्यक्ति ने यदि किसी सरकारी जमीन पर रहने को छोटा घर बना रखा है, तो उसे बेघर नहीं किया जाएगा। पहले उसे रहने को घर दिया जाएगा, तभी कब्जा हटेगा। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से शिक्षित बनने पर जोर दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मुजफ्फरनगर से सांसद डाक्टर संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विजय कुमार कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर, भाजपा नेता मृगांका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर रामजीलाल कश्यप और रामकुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में विधायक विजय कुमार कश्यप, डाक्टर रामपाल कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, संजीव कश्यप, प्रवीण कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, डाक्टर बाबूराम कश्यप आदि शामिल रहे। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को गदा देकर सम्मानित किया गया और पगड़ी भी पहनाई गई।