फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- बेंगलुरु से शुरू हुआ इंडिया गठबंधन, मुंबई तक आते-आते निकल गई हवा

Wed, 03 Apr 2024 12:29 AM IST
कपिल kapil राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उप्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा का तूफान चल रहा है। उन्होंने कहा यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य वहीं है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम व अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उप्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा का तूफान चल रहा है। इंडिया गठबंधन बेंगलुरु में बना और मुंबई आते-आते उनका बुरा हाल हो गया। उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। जनता चार जून को भाजपा को 400 पार के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। मंगलवार को मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन


मौर्य ने श्रीराम के किरदार पर उठ रहे सवाल के जवाब में कहा कि राम का सहारा पूरे भारत को है। मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल रामायण में राम का किरदार निभा चुके हैं। वह जनता से हाथ जोड़कर अभिवादन ही नहीं करते हैं बल्कि श्रद्धा से प्रणाम करते नजर आते हैं। भाजपा मेरठ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें