यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद वीके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, महापौर संजीव वालिया, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री स्वर्गीय हुकुम सिंह की बेटी मृगांका, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, महावीर राणा, मनोज चौधरी, राहुल लखनपाल शर्मा, भूपेंद्र, एम. आजाद अंसारी, भाजपा नेता अमित वर्मा, शीतल बिश्नोई, अमित गगनहेजा, ठाकुर राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और संचालन मोहित बेनीवाल ने किया।
मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे, हुई नोकझोंक
भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की पुलिस साथ नोकझोंक हो गई, लेकिन कुछ देर बाद ही मामला शांत हो गया। एम. आजाद अंसारी ने कहा कि सहारनपुर-दिल्ली हाईवे सहारनपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम समाज के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश अलग ही नजर आ रहा था। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/