फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की लेटलतीफी: तैनाती बिजनौर में, नौकरी लखनऊ में चल रही, लिखा पत्र

Tue, 25 Aug 2020 01:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- जिला खेल कार्यालय की कनिष्ट सहायक 14 साल से निदेशालय से अटैच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशंस के प्रांतीय संयुक्त मंत्री सनी तोमर ने प्रमुख सचिव खेल को पत्र भेजकर जिला खेल कार्यालय की कनिष्ट सहायक पूनम बिष्ट का निदेशालय से अनाधिकृत संबद्धता समाप्त कर बिजनौर खेल कार्यालय में तैनात करने की मांग की है। 
विज्ञापन


फेडरेशन के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जिला खेल कार्यालय में वर्तमान में दो कनिष्ट सहायक तैनात हैं। इनमें से एक कनिष्ट सहायक पूनम बिष्ठ शासनादेश की अवहेलना करते हुए पिछले 14 सालों से खेल निदेशालय लखनऊ से अटैच हैं।

बिजनौर खेल कार्यालय में तैनात होते हुए लखनऊ में सेवा दे रही हैं। जबकि शासन ने अटैचमेंट पर रोक लगा रखी है। उनके द्वारा जिला खेल कार्यालय से ही पत्राचार के माध्यम से वेतन, अवकाश सहित अन्य कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत कई बार खेल निदेशालय और डीएम स्तर पर भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूनम बिष्ट के खेल निदेशालय लखनऊ से संबद्ध होने के कारण पिछले 14 सालों से खेल कार्यालय के दूसरे कनिष्ट सहायक पर कार्यालय का सारा बोझ है।

जिला खेल कार्यालय के प्रभारी उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह का कहना है कि पूनम बिष्ट की तैनाती पुन: बिजनौर खेल कार्यालय में कराने को लेकर उनके द्वारा निदेशालय को कई बार पत्र लिखे गए हैं। कार्यालय में कार्य का बोझ अधिक है। एक कनिष्ट सहायक पर सारे कार्य का बोझ नहीं डाला जा सकता।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें