मामले की शिकायत कई बार खेल निदेशालय और डीएम स्तर पर भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूनम बिष्ट के खेल निदेशालय लखनऊ से संबद्ध होने के कारण पिछले 14 सालों से खेल कार्यालय के दूसरे कनिष्ट सहायक पर कार्यालय का सारा बोझ है।
जिला खेल कार्यालय के प्रभारी उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह का कहना है कि पूनम बिष्ट की तैनाती पुन: बिजनौर खेल कार्यालय में कराने को लेकर उनके द्वारा निदेशालय को कई बार पत्र लिखे गए हैं। कार्यालय में कार्य का बोझ अधिक है। एक कनिष्ट सहायक पर सारे कार्य का बोझ नहीं डाला जा सकता।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/