फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के 20 विभागों में बिजली गुल

Fri, 08 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
बिजली का ब्लब। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 तीन दिन से विकास भवन के 20 विभागों में विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी है। क्योंकि मेन सप्लाई से सभी विभागों को बिजली आपूर्ति करने वाले सेपरेटर में फाल्ट आ गया है। ऐसे में कर्मचारियों के गर्मी में पसीने छूट रहे हैं। पंखे तो चल ही नहीं रहे, कंप्यूटर बंद होने से महत्वपूर्ण काम भी ठप हो गया है।
विज्ञापन


फाल्ट आने से किसी तरह सीडीओ, डीडीओ और डीएसटीओ दफ्तर की आपूर्ति तो चालू कर दी गई, पर समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग, जिला कार्यक्रम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृषि, नेडा, पशुपालन, ग्रामीण अभियंत्रण समेत लगभग 20 विभागों में बिजली चालू नहीं हो पाई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में हाल सबसे बुरा है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।

ऐसे में डाटा फीड करने का काम नहीं हो पा रहा है। इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। 
उधर, छात्रवृत्ति के लिए छात्र चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कंप्यूटर बंद पड़ा है। बृहस्पतिवार को भी छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज के बच्चों ने छात्रवृत्ति न आने का कारण पूछा। उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एसएन पांडे ने आश्वासन दिया कि 15 अप्रैल तक इंतजार करें। देर शाम तक भी इन विभागों में बिजली चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें