फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर किए गए थानाध्यक्ष की विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में ग्रामीण रामवीर की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लाइन हाजिर किए गए रोहटा थानाध्यक्ष नीरज बघेल की डीआईजी के आदेश पर प्रारंभिक जांच भी खोल दी है।
विज्ञापन

जटपुरा गांव में गत सप्ताह दो पक्षों के बीच विवाद के चलते मारपीट में रामवीर की मृत्यु हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने रामवीर के शव को थाने पर रखकर धरना प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया था, मगर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दो दिन पहले पीड़ित परिजन एसएसपी के यहां आए थे, उन्होंने सीओ सरधना को जांच सौंपी थी। गत दिवस पीड़ित पक्ष डीआईजी कार्यालय पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई थी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले की समीक्षा करने पर पाया कि थानाध्यक्ष नीरज बघेल इसकी जांच कर रहे थे, उन्होंने इसमें कार्रवाई नहीं की। लापरवाही के कारण उनकी प्रारंभिक जांच खोलने और इस मामले की विवेचना इंस्पेक्टर स्तर से कराए जाने के आदेश दिए। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि थानाध्यक्ष नीरज बघेल को शनिवार रात ही लाइन हाजिर कर दिया था। अब इनकी प्रारंभिक जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें