फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिलाधिकारी की चौथी फटकार के बाद हरकत में आया विभाग

विज्ञापन
मध्य गंग नहर पुल की एप्रोच रोड की पैमाईश करती तहसील व पीडब्लूडी विभाग की टीम। (मवाना)
विज्ञापन
- तहसील टीम की मौजूदगी में लगवाए गए निशान
विज्ञापन

- मध्य गंग नहर हस्तिनापुर पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू, 20 दिन में पूरा करने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मध्य गंग नहर हस्तिनापुर रोड स्थित पुल के संपर्क मार्ग के निर्माण में हो रही हीलाहवाली पर लगातार चेतावनी और जिलाधिकारी की सख्त नाराजगी के बाद आखिरकार मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम प्रशासनिक और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पैमाइश कराकर निशानदेही कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई।
दो दिन पूर्व हस्तिनापुर जाते समय रास्ते में रुके जिलाधिकारी ने मध्य गंग नहर के तैयार पड़े पुल के संपर्क मार्ग की बदहाली और धीमी कार्यशैली को लेकर पीडब्ल्यूडी के जेई को चौथी बार कड़ी फटकार लगाई थी। इससे पहले भी जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह तीन अलग-अलग मौकों पर इस सड़क के निर्माण में देरी को लेकर गहरी कड़ी नाराजगी कर चुके थे और संबंधित अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दे चुके थे। प्रशासन के कड़े रुख और निजी कॉलोनाइजर द्वारा सड़क तक कॉलोनी की सड़क का निर्माण करने के बाद विभाग पर दबाव बढ़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील प्रशासन की राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में पुल के आसपास भूमि का सीमांकन कर निशानदेही की कार्रवाई की गई। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। तहसील की टीम ने प्राइवेट कॉलोनी के गेट के पास तक निशानदेही की है। पैमाइश कराने में कानूनगो प्रवीण कुमार त्रिपाठी, लेखपाल वरुणवेश व मनमीत सिंह, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार से ही संपर्क मार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि 20 दिनों के भीतर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भू स्वामी के पुत्र आकाश कामिल ने पैमाइश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सिजरे में सड़क 16 मीटर है, जबकि मौके पर 32 मीटर मापी जा रही है। जो गलत है, सिजरे के अनुसार पैमाइश पर उनको आपत्ति नहीं है।

मध्य गंग नहर पुल की एप्रोच रोड की पैमाईश करती तहसील व पीडब्लूडी विभाग की टीम। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें