फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क खोदकर भूला विभाग, तीन माह से हस्तिनापुर के लोग परेशान

विज्ञापन
चौड़ीकारण के नाम पर उखड़ी हुई कस्बे की मुख्य सडक स्रोत संवाद
विज्ञापन
- राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर करना पड़ रहा आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर बीच में छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण करीब तीन माह से मुख्य मार्ग उखड़ा पड़ा है, जिससे राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।

गणेशपुर तिराहे से चेतावाला तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर करीब डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण प्रस्तावित था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन माह पहले सड़क के दोनों किनारों को उखाड़ दिया था। इसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। गणेशपुर से हस्तिनापुर तक सड़क के किनारों पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अमित कुमार, आकाश, बंटी, कालू आदि का कहना है कि कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से भी की गई, लेकिन अब तक न तो निर्माण कार्य शुरू कराया गया और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। रात के समय अंधेरे में सड़क किनारे बने गड्ढे और अधिक खतरनाक साबित हो रहे हैं।



बरसात में बढ़ेगा खतरा

बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में सड़क के किनारों पर बने गड्ढों में पानी भरने से हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराकर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन





जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा

यदि अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

चौड़ीकारण के नाम पर उखड़ी हुई कस्बे की मुख्य सडक स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें