फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी उलमा बोले, अयोध्या मसले पर इस वक्त कुछ कहना मुनासिब नहीं

Mon, 26 Nov 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना सैय्यद अरशद मदनी
विज्ञापन
अयोध्या में संघ और विहिप की धर्मसभा को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद समेत देवबंदी उलमा का कहना है कि बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि को लेकर उनका रुख पहले से साफ है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट जो फैसला देगा वो हमारे लिए मान्य होगा। आज जरूरत मुल्क में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने की है। 
विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि अयोध्या में धर्मसभा को लेकर जिस तरह का माहौल था, उसको देखते हुए वहां पूरे चार दिनों तक नजर रखी गई। हम नहीं समझते कि इस वक्त इस पर कुछ कहना मुनासिब होगा। जब जो होगा देखा जाएगा।
विज्ञापन

अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत मुल्क के मुसलमानों का पहले से यह रुख रहा है कि बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट इस पर जो भी फैसला सुनाता है, उसे मुसलमान इज्जत के साथ कबूल करेंगे। वो खिलाफ हो या फिर समर्थन में।

उन्होंने कहा कि आज मुल्क में जरूरत प्यार, मोहब्बत और आपसी सौहार्द की है, जिसको बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। मुल्क में अमनो अमान होगा तो यहां के लोग भी खुशहाल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या का मुद्दा बेहद पेचीदा है, इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वो इस तरह की बयानबाजी न करें जिससे मुल्क के हालात खराब हों।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें