फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी उलमा बोले, भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब करना अफसोसजनक

Tue, 20 Nov 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
deoband news
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 18 नवंबर को हुए नाटक 'जिस लाहौर ना वैखिया' के पोस्टर ने नए विवाद को जन्म दिया है। इस बार विवाद भारत के नक्शे वाले पोस्टर को लेकर खड़ा हुआ है। जिसमें कश्मीर का हिस्सा गायब है। इस मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ऐसे में भारत के नक्शे से उसे गायब किया जाना बेहद अफसोसजनक है। 

विज्ञापन


फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होना अफसोसजनक है। यदि यह किसी से गलती से हुआ है तो उसे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नाटक के पोस्टर में भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होना निंदनीय है।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और हम लगातार कहते आ रहे हैं कि कश्मीर हमारा है ऐसे में एएमयू में लगे भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब किया जाना बेहद दुख की बात है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कश्मीर हमारे मुल्क का हिस्सा है तो फिर उसे भारत के नक्शे से गायब क्यों किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि एएमयू में एक प्रोग्राम को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर में भारत का नक्शा छापा गया, लेकिन इस नक्शे से कश्मीर गायब था। इसकी खबर जैसे ही एएमयू प्रशासन को मिली वैसे ही तुरंत न सिर्फ पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए बल्कि कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया था। यह कार्यक्रम एएमयू कल्चरल एजुकेशन सेंटर की ओर से ड्रामा क्लब में हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें