देश फतवों से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर देवबंदी उलेमा का कहना है कि भारतीय संविधान ने ही उन्हें धर्म के अनुसार जिंदगी जीने का अधिकार दिया हुआ है।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि योगी जी की बात सही है कि देश संविधान से चलता है, लेकिन संविधान में यह भी लिखा हुआ है कि हर मजहब के मानने वालों को अपने मजहब को मानने की आजादी होती है। इसलिए योगी आदित्यनाथ को भारतीय संविधान को भी एक बार पढ़ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार सभी मुसलमानों के मजहबी मामलात में दखलंदाजी कर रही है। जिससे उनकी नीयत का साफ पता लगता है। दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि लगातार मुसलमान और मदरसा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। कभी मदरसों के लिए नए फरमान जारी किए जाते हैं तो कभी मुसलमानों पर नए कानून थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में उठाया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/