फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी उलमा बोले- जय श्रीराम मजहबी नारा, इसे जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता

Tue, 30 Jul 2019 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद
विज्ञापन

असम भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सईद मोमिनुल अवल ने कहा है कि इस्लाम में जय श्रीराम कहने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उनके इस बयान पर उलमा का कहना है कि यह मजहबी नारा है इसे किसी पर जबरन थोपा नहीं जा सकता।

विज्ञापन


सोमवार को सईद मोमिनुल अवल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि सईद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। क्योंकि हिंदुस्तान लोकतांत्रिक देश है और यहां बगीचे के फूलों की तरह हर मजहब को मानने वाले रहते हैं। संविधान ने सभी को आजादी दी है कि वह अपने मजहब के मुताबिक जिंदगी गुजारें। 

उन्होंने कहा कि जय श्रीराम मजहबी नारा है इसको मुसलमान नहीं बोल सकते। सईद और उनके जैसी मानसिकता वाले लोग देश की तरक्की के बारे में सोचें। राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे बयान देकर नफरत का माहौल पैदा न करें। गोरा ने कहा कि ऐसी बातों से देश कमजोर होगा। इसलिए सभी दलों के नेताओं से अपील है कि वह आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएं न कि ऐसे बयान दें जिससे मुल्क में नफरत का माहौल पैदा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सईद मोमिनुल अवल ने बयान दिया है कि मुस्लिम जय श्रीराम कह सकते हैं। इस्लाम में इसको कहने के लिए मना नहीं किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें