फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों को बंद करने के बयान पर आगबबूला हुए उलमा, कहा- हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद करें साध्वी

Tue, 17 Mar 2020 11:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

साध्वी प्राची के मंदिरों की तरह मस्जिदों को भी बंद किए जाने वाले बयान पर उलमा आगबबूला हो हो गए हैं। 
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची के मंदिरों की तरह मस्जिदों को भी बंद किए जाने वाले बयान पर उलमा आगबबूला हो हो गए हैं। उलमा का कहना है कि साध्वी हमेशा से इस प्रकार के जहरीले बयान देकर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को साध्वी प्राची के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि साध्वी हमेशा ऐसे जहरीले बयान देती हैं जिससे मुल्क में हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत का माहौल बने। 

मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि कोई भी मुद्दा हो साध्वी उसको हमेशा हिंदू- मुस्लिम का रंग देकर उस पर राजनीति करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के अंदर लोग साफ सुथरे और पाक साफ होकर आते हैं। उन्होंने मिसाल देते हुए कहा कि सबसे पहले कोरोना वायरस चीन में फैला और अब वहां के लोग मस्जिदों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साध्वी प्राची को इस प्रकार के जहरीले बयानों से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि इस वक्त मुल्क को प्यार मोहब्बत और आपसी सौहार्द की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  

बता दें कि मंगलवार को साध्वी प्राची ने शाहजहांपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब कोरोना वायरस से बचाओ के लिए मंदिर बंद किए गए हैं तो मस्जिदों को भी बंद करना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें