ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद के पर कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
राकेश (38) पुत्र फकीरचंद निवासी बैंक कॉलोनी धनौरा जिला अमरोहा कैंटर लेकर हरियाणा से गाजियाबाद जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद गांव के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खडे ट्रक में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर से किसी तरह शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन अभी तक नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़ें: यूपी: हादसों में दो की मौत, महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक के कारण हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/