फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update West UP:पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरे से नहीं राहत, इस तारीख को बारिश के आसार

Wed, 04 Feb 2026 07:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में घना कोहरा और ठंड का असर लगातार बना हुआ है। अगले 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं, बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है और लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी शहर और हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है, जबकि आठ फरवरी से बारिश के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार

कोहरे से सड़कें बनीं मुश्किल
बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहा। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन ठंड का असर दिनभर बना रहा।

पहाड़ों की बर्फबारी बढ़ा रही ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इसी वजह से शीतलहर और कोहरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि नमी बढ़ने के कारण कोहरा अभी बना रहेगा और 8 से 10 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है।

बढ़ता प्रदूषण भी चिंता का कारण
ठंड और स्थिर हवा के चलते प्रदूषण स्तर भी बढ़ता जा रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 दर्ज किया गया। गंगानगर में 114, जयभीम नगर में 177, पल्लवपुरम में 187, बेगमपुल पर 165 और दिल्ली रोड पर 171 AQI रिकॉर्ड किया गया।

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें